Bajaj Pulsar NS 125 यह भी एक नेकेड स्पोर्ट्स बाइक है जिसका लुक Pulsar NS 160 की तरह ही है। स्टूडेंट्स और यंग राइडर के लिए यह बाइक काफी बढ़िया है और लोग इसे काफी पसंद भी करते हैं।

डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी
सबसे पहले डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी की बात करते हैं। डिजाइन के मामले में इस बाइक को देखकर कोई नहीं बता सकता कि यह कोई 125 सीc की बाइक है। इसके डिजाइन काफी स्पोर्टी है। इसकी वुल्फ वाइट हेडलाइट, स्प्लिट गैब रेल्स और बेली पैन इसे एक एग्रेसिव स्ट्रीट फाइटर लुक देते हैं। बिल्ड क्वालिटी बहुत ही सॉलिड है और यह सेगमेंट की सबसे भारी और मजबूत बाइक्स में से एक महसूस होती है।
इंजन और पावर
दोस्तों, इसमें 124 सीc का डीटीएसआई इंजन दिया गया है जो लगभग 12 बीएपी की पावर और 11 न्यूटन मीटर का टॉर्क प्रोड्यूस करता है। इंजन काफी रिफाइंड और स्मूथ है। अगर आपको तेज स्पीड में बाइक चलाना पसंद है, तो यह इंजन आपको निराश नहीं करेगा क्योंकि इसका पिकअप काफी कमाल का है। इसमें आपको 113 km की टॉप स्पीड, फाइव स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन, वेट मल्टीप्लेट क्लच और इसका वजन 144 किलो का है।
राइड और हैंडलिंग
अब बात राइड और हैंडलिंग की। दोस्तों, NS 125 की सबसे बड़ी खासियत इसकी हैंडलिंग है। इसमें पेरीमीटर फ्रेम दिया गया है। जिसकी वजह से यह बाइट कॉर्नर्स में बहुत स्टेबल रहती है। इसके फ्रंट में टेलीिसकोपिक सस्पेंशन और पीछे की तरफ नाइट्रॉक्स मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है जो ना सिर्फ लुक बढ़ाता है बल्कि खराब रास्तों पर भी शानदार बैलेंस देता है। इसकी स्टेबिलिटी आपको महसूस कराएगी कि आप कोई बड़ी स्पोर्ट्स बाइक चला रहे हैं।
राइडिंग कंफर्ट
अब थोड़ी बात कंफर्ट की करते हैं। इसकी राइडिंग पोजीशन काफी स्पोर्टी है। इसमें क्लिप ऑन हैंडल बार्स मिलते हैं जिसकी वजह से आपको थोड़ा झुक कर बैठना पड़ता है। स्प्लिट सीट काफी चौड़ी है और लंबी राइड्स पर अच्छा सपोर्ट देती है। हालांकि इसकी सीट हाइट थोड़ी ज्यादा है। तो अगर आपकी हाइट 5.5 फीट से कम है तो आपको थोड़ा संभलकर पैर जमीन पर रखने पड़ेंगे।
फीचर्स और टेक्नोलॉजी
अब आते हैं इसके फीचर्स और टेक्नोलॉजी के ऊपर। फीचर्स के मामले में यह बाइक काफी पीछे है। एक स्पोर्टी बाइक होने के नाते इसमें लेटेस्ट फीचर्स होने चाहिए थे। दोस्तों इसमें क्लासिक सेमी डिजिटल कंसोल मिलता है। हालांकि आज के डिजिटल जमाने के हिसाब से इसमें एलईडी हेडलाइट या ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की कमी खलती है। लेकिन यहां मैकेनिकल फीचर्स ज्यादा स्ट्रांग है। जैसे कि इसका फ्रेम और सस्पेंशन सेटअप।
माइलेज और मेंटेनेंस
माइलेज और मेंटेनेंस की बात करें तो यह बाइक आपको 55 कि.मी. की माइलेज दे सकती है और इसकी मेंटेनेंस भी पॉकेट फ्रेंडली है।
खूबियों और कमियों के बारे में
अब जानते हैं इसकी खूबियों और कमियों के बारे में। पहले खूबियों की बात करते हैं। इसका लुक काफी कमाल का है। परफॉर्मेंस और हैंडलिंग लाजवाब है। पेरीमीटर फ्रेम और मोनोशॉक का कॉम्बिनेशन काफी बढ़िया है और बिल्ड क्वालिटी काफी अच्छी है। यह तो थी इसकी खूबियां। अब आते हैं इसकी कमियों के ऊपर। फीचर्स थोड़े कम मिलते हैं। वेट ज्यादा है और सिंगल चैनल एबीएस की कमी है।
बाइक का प्राइस
अब बात प्राइस की तो दोस्तों इस बाइक का प्राइस ₹95,000 एक्स शोरूम से शुरू होता है। अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें फीचर्स से ज्यादा फील और परफॉर्मेंस की चिंता है और आप एक ऐसी बाइक चाहते हैं जो सड़क पर चलते हुए रॉब जमाएं तो एनs 125 आपके लिए बनी है। यह एक ऐसी बाइक है जो आपको 125 सीc में 150 सीc वाला मजा देती है।
बुलेट की लंका लगाने आ गई Jawa 42 Bobber धांसू लुक औऱ 293cc का पावरफुल इंजन के साथ