धासु लुक और दमदार इंजन के साथ आ गई Bajaj Pulsar 125 / Bajaj Pulsar 125 details review in hindi

Bajaj Pulsar 125। यह बाइक देखने में पूरी तरह से Pulsar 150 की तरह ही है। दूर से देखने पर कोई भी यह नहीं बता सकता कि यह सिर्फ एक 125 सीc बाइक है।

Bajaj Pulsar 125
Bajaj Pulsar 125

लुक और बिल्ड क्वालिटी

चलिए दोस्तों, सबसे पहले बात हम इसके लुक और बिल्ड क्वालिटी की करते हैं। डिजाइन के मामले में यह बाइक पूरी तरह से Pulsar 150 की तरह ही है। इसमें वही टैंक, वही वुल्फ आइड हैलोजन हेडलाइट और सिग्नेचर ट्विन एलईडी टेल लैंप्स दिए हैं जो Pulsar 150 में आते हैं। इसमें आपको नियन और कार्बन फाइबर जैसे बेहतरीन ग्राफिक्स के ऑप्शंस मिलते हैं। बिल्ड क्वालिटी के मामले में Pulsar हमेशा से ही लोहे जैसी मजबूत रही है और यह बाइक भी काफी सॉलिड महसूस होती है।

इंजन और पावर

अब बात इंजन की। दोस्तों, इसमें 124 सीc का डीटीएसi इंजन दिया गया है जो करीब 12 बीएपी की पावर और 11 न्यूटन मीटर का टॉर्क प्रोड्यूस करता है। इसमें आपको फाइव स्पीड ट्रांसमिशन, वेट मल्टीप्लेट क्लच और 100 कि.मी. की टॉप स्पीड मिलती है। परफॉर्मेंस के हिसाब से यह बाइक काफी अच्छी है और 8090 की स्पीड पर यह बाइक स्टेबल रहती है।

राइड और हैंडलिंग

अब बात राइड और हैंडलिंग की। दोस्तों, इसका वजन करीब 140 किलो का है। जिसकी वजह से आपको इसे संभालने में दिक्कत आ सकती है। अगर आप हैवी वेट बाइक चलाने के शौकीन हैं, तो आपके लिए यह बेस्ट है। हैवी वेट होने की वजह से यह बाइक रोड से चिपक कर चलती है और तेज हवा से भी इस बाइक को कोई असर नहीं होता। इसके फ्रंट में टेलिस्कोपिक और रियर में ट्विन गैस फिल्ड नाइट्रॉक सस्पेंशन दिए गए हैं जो खराब सड़कों पर बहुत ही आरामदायक राइड देते हैं।

राइडिंग कंफर्ट

अब बात कंफर्ट की तो दोस्तों, कंफर्ट के मामले में भी यह बाइक आपको निराश नहीं करेगी। इसमें सिंगल सीट और स्प्लिट सीट दोनों के ऑप्शन उपलब्ध हैं। अगर आप सिंगल सीट ऑप्शन को चुनते हो, तो आपको कंफर्ट ज्यादा मिलेगा। सीट काफी लंबी और कुशनिंग वाली है। फुटपक्स की पोजीशन एकदम सही है। जिससे लंबी राइड पर भी थकान कम होती है।

फीचर्स

दोस्तों फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको क्लासिक सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है जो पल्सर की पहचान है। इसमें आपको स्पीड, ओडोमीटर, ट्रिप मीटर और फ्यूल गेज जैसी जानकारी मिलती है। इसकी एक और खास बात है इसके बैकलिट स्विचेस यानी रात में इसके बटन नीली लाइट से चमकते हैं जो इसे प्रीमियम फील देते हैं।

माइलेज और मेंटेनेंस

अब आएंगे हम माइलेज और मेंटेनेंस के ऊपर। दोस्तों, यह बाइक आपको आराम से 50 का माइलेज दे सकती है और इसके मेंटेनेंस भी सस्ती है। इसके पार्ट्स आपको आसानी से मिल जाएंगे और Bajaj का नेटवर्क काफी बड़ा है जिसकी वजह से आप अपने शहर में ही इसकी सर्विस करवा सकते हैं।

खूबियों और कमियों के बारे

चलिए दोस्तों, अब जानते हैं इस बाइक की खूबियों और कमियों के बारे में। पहले बात खूबियों की। इसमें वही पुराना और आइकॉनिक पल्सर लुक मिलता है जो Pulsar की असली पहचान है। इसमें आपको मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्टेबिलिटी मिलती है। इसमें बैकलिट स्विचेस जैसा फीचर मिलता है जो काफी प्रीमियम लगता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *