Hero Glamer XTK 125। इस बाइक को Hero ने एक नए अवतार में दोबारा से लॉन्च किया है। कम बजट में भी Hero ने इस बाइक में इतने फीचर्स दिए हैं कि आप गिनते-गिनते थक जाएंगे लेकिन फीचर्स खत्म नहीं होंगे।

लुक
पहले इसकी लुक की बात करते हैं। इस बाइक की लुक को Hero ने पूरी तरह से चेंज कर दिया है। फ्रंट में आपको मिलता है बिल्कुल नया फुल एलईडी हेडलैंप जिसमें एच शेप की डीआरएल्स दिए गए हैं। रात के समय इसका थ्रो बहुत ही शानदार है। इसका जो फ्यूल टैंक है वो इतना मस्कुलर और चौड़ा है कि इस पर बैठते ही आपको एक बड़ी बाइक वाली फील आती है। टैंक पर 3D ग्लैमर की बैजिंग और x के स्पोर्टी ग्राफिक्स इसे एक बहुत ही प्रीमियम लुक देते हैं। पीछे की तरफ आपको वही सिग्नेचर एलईडी टेल लाइट मिलती है। मतलब लुक्स के मामले में यह बाइक 10 में से 10 है।
इंजन
अब आते हैं इसके इंजन के ऊपर। इसमें 124.7 सीc का सिंगल सिलेंडर एक्स सेंस एफआई इंजन दिया है जो करीब 12 बीएपी की पावर और 11 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 105 km पर आवर की टॉप स्पीड, फाइव स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और वेट मल्टीप्लेट क्लच मिलता है। गियर शिफ्टिंग एकदम मक्खन है। सिटी ट्रैफिक में ओवरटेक करना हो या हाईवे पर 70-80 की स्पीड पर क्रूज़ करना हो इंजन में वाइब्रेशन बिल्कुल फील नहीं होती। Hero ने इसके रिफाइनमेंट पर बहुत काम किया है जो चलाते वक्त साफ महसूस होता है।
फीचर्स
अब बात करते हैं इस बाइक की खासियत की जो है इसके फीचर्स। इसमें आपको मिलता है एक फुल्ली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इसमें नॉर्मल फीचर्स नहीं है। इसमें आपको ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, कॉल एसएमएस अलर्ट्स और टर्न बाय टर्न नेविगेशन मिलेगा। आप अपने फोन को इससे कनेक्ट कर सकते हैं। मीटर पर ही आपको कॉल अलर्ट, एसएमएस अलर्ट और सबसे काम की चीज टर्न बाय टर्न नेविगेशन देखने को मिलता है। मतलब बार-बार जेब से फोन निकालने की झंझट खत्म। इसके अलावा इसमें इंटीग्रेटेड USB चार्जर भी है और एक गजब का सेफ्टी फीचर है बैंक एंगल सेंसर। अगर आपकी बाइक गलती से गिर जाती है तो इंजन अपने आप बंद हो जाएगा।
माइलेज और प्राइस
चलिए अब मेन पॉइंट पर आते हैं इसकी माइलेज और प्राइस पर। यह बाइक आपको 55 की माइलेज दे सकती है और इसकी कीमत ₹98,000 ऑन रोड से शुरू होती है। तो दोस्तों, अगर आपको 1 लाख के बजट में एक पावरफुल, गुड लुकिंग और अच्छी माइलेज वाली बाइक चाहिए, तो Hero Glamer XTK 125 आपके लिए बेस्ट चॉइस हो सकती है।
ख़रीदे 225cc की दमदार इंजन वाली बाइक tvs ronin 225, 50 किलोमीटर का माइलेज, कीमत मात्र