Maruti Suzuki Eco यह एक ऐसी ही कार है जिसे भारत का वर्किंग हॉर्स यानी काम का घोड़ा कहा जाता है। एक ऐसी गाड़ी जिसने न जाने कितने लोगों को बेरोजगारी से निकाला, कितनों का व्यापार खड़ा किया और न जाने कितने बड़े परिवारों को एक साथ तीर्थ यात्राओं पर ले गई। मिलिए करोड़ों भारतीयों के भरोसे का प्रतीक Maruti Suzuki Eco से। इको का डिजाइन कोई शोबाजी नहीं है

फीचर्स
इसकी वह बॉक्सी शेप और वह स्लाइडिंग दरवाजे यह सिर्फ फीचर्स नहीं है। यह उन तंग गलियों के लिए वरदान है जहां बड़ी गाड़ियां दम तोड़ देती हैं। जब आप इसके अंदर बैठते हैं तो आपको मिलता है एक विशाल केबिन जहां जगह की कोई कमी नहीं है। अगर आप पांच सीटर वेरिएंट चुनते हैं तो आपको मिलता है 540 लीटर का इतना बड़ा बूट स्पेस कि आप अपनी पूरी दुकान का सामान इसमें लाद सकते हैं।
इंजन
इसमें लगा है 1.2 L का K सीरीज इंजन जो ना केवल फुर्तीला है बल्कि आज के महंगे दौर में आपको 20 कि.मी. प्रति लीटर तक का माइलेज भी देता है। और सुरक्षा Maruti ने 2025 में उन सभी की बोलती बंद कर दी है
सेफ्टी
जो इको की सेफ्टी पर सवाल उठाते थे। अब नई इको में आपको छह एयर बैग स्टैंडर्ड मिलते हैं। साथ ही ईएसपी जैसे फीचर्स आपकी सुरक्षा कवच प्रदान करते हैं। अब आपकी मेहनत की कमाई के साथ-साथ आपके परिवार की जान भी पूरी तरह सुरक्षित है।
बजट
यूं तो आप इसका फाइव सीटर एसी वेरिएंट ₹7 लाख के बजट में ऑन रोड बड़े आराम से घर ला सकते हैं। जिसमें चिलचिलाते गर्मी में भी आपका सफर सुहाना रहेगा। और अगर आपकी जरूरत व्यापार की है तो इसके अन्य वेरिएंट्स भी आपके बजट में खूब पैसे बचा कर देंगे। यह कार उन लोगों के लिए है जो दिखावे की चमक-धमक से दूर अपनी मेहनत और अपने परिवार की जरूरतों को सबसे ऊपर रखते हैं।